अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर लोगों को गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के बाद करीना कपूर ने अपना डर जाहिर किया है। उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए लोगों से फिल्म का बायकॉट ना करने की अपील की है। इससे पहले आमिर खान भी कह चुके हैं कि वह अपनी फिल्म को लेकर काफी बेचैन हैं और उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है।

‘लाल सिंह चड्ढा’  वीरवार को दुनिया भर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। इसे लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने इस फिल्म का बहिष्कार कर दिया है। अब करीना ने फिल्म की ट्रोलिंग को लेकर कहा- ‘मुझे लगता है कि यह केवल लोगों का एक वर्ग है जो ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन सच में मुझे लगता है कि फिल्म को जो प्यार मिल रहा है वह बहुत अलग है। 

करीना ने आगे कहा- “लोगों को फिल्म का बायकॉट नहीं करना चाहिए, यह इतनी खूबसूरत फिल्म है और मैं चाहती हूं कि लोग मुझे और आमिर खान को पर्दे पर देखें। हमने इसके लिए तीन साल लंबा इंतजार किया है। तो प्लीज इस फिल्म को बायकॉट न करें, क्योंकि यह अच्छी फिल्म को बायकॉट करने जैसा है। लोगों ने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है. ढाई साल तक इस फिल्म पर 250 लोगों ने काम किया है”। 

हालांकि कुछ दिन पहले फिल्म के बायकॉट को लेकर करीना ने कहा था कि- इन चीजों को सीरियसली नहीं लेती हैं और ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना सीखना चाहिए। अगर कोई फिल्म अच्छी है तो रिस्पॉन्स अच्छा होगा और ये किसी भी चीज से भी आगे निकल जाएगी। अब करीना ने जिस तरह फिल्म को लेकर अपील की है उससे साफ है कि वह लोगों के गुस्से से डर चुकी है। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!