स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक पुलिस द्वारा जिला में सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त किए गए है। जिला की सुरक्षा के लिए पहले से विशेष रूप से 32 स्थानो को चिन्हित कर नाकाबन्दी की गई है। इसके अलावा जिला रोहतक में राजीव गांधी स्टेडीयम, रोहतक, महम में राजकीय महाविद्यालय व सांपला में नई अना मंडी में होने वाले स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए समारोह स्थल के चारो तरफ भी विशेष तौर पर नाकाबन्दी की गई है। सभी नाकों पर हथियार, वाकी टाकी सैट व अन्य आधुनिक उपकरण मौजूद है। सभी नाकों पर उचित मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। नाको पर संदिग्घ व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। जिला में तैनात सभी राईडर/पीसीआर/ईआरवी निरंतर गस्त में रहेंगी।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए है। सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना/चौकी अपने-अपने ईलाका में प्रभावी रुप से गश्त व चैकिंग करेगे। अपने ईलाके में पडने वाले सभी होटल, रेस्टोरैन्ट, सराय, धर्मशाला व ढाबे आदि की चैकिंग की जा रही है। ठहरने वाले सभी लोगो का रिकार्ड चैक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों बारे तस्दीक की जा रही है। प्रत्येक गतिविधि बारे उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। आदतन अपराधियों व दुष्चरित्र व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। विशेष जांच टीम भी तैयार की गई है जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, बाजार, मॉल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच कर रही है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वाट की टीमें शहर में तैनात की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छूए और न ही किसी अन्य व्यक्ति को छूने दे। संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर तुरन्त पुलिस को डायल 112, फोन नम्बर 01262-228113 पर सूचित करे। शहर की सुरक्षा को देखते हुए नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान जिला पुलिस का सहयोग करे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!