रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी सोते हुए मिले। छात्रों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आते-जाते हैं और सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है। उनका आरोप है कि यदि सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते रहेंगे तो परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी है। छात्रों ने बताया कि वे जल्द ही MDU के VC से मुलाकात कर मामले की शिकायत रखेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों ने सवाल उठाए है। रात को छात्र संगठन के सदस्यों ने सिक्योरिटी गार्ड को सोते हुए पाया, जिसके कारण एमडीयू में कोई भी आपराधिक घटना हो सकती है। एमडीयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी छात्रों ने कई बार शिकायत की है।

छात्र नेता दिनेश कांगडा ने बताया कि देर रात मुख्य द्वार पर तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी कथित रूप से नशे की हालत में मिला और ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाया गया। इस मामले में शिकायत सही पाई जाती है, तो यह यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर लापरवाही का विषय होगा।

एमडीयू गेट पर सुरक्षा कर्मचारी द्वारा अपनी निजी गाड़ी को एमडीयू की बिजली से चार्ज किया जा रहा था। साथ ही, निर्धारित वर्दी में ड्यूटी पर नहीं रहने और छात्रों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे सिक्योरिटी पर सवाल उठ रहे हैं।

पिछले दिनों एमडीयू परिसर में झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। छात्रों की ओर से एमडीयू परिसर में झगड़े, चोरी व छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है।

सिक्योरिटी को लेकर जो शिकायत मिल रही हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। जांच में अगर सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि सवाल एमडीयू में छात्रों की सुरक्षा का है। एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं पड़नी चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!