रोहतक में दिल्ली से स्क्रैप खरीदने के लिए आए कबाड़ी के 5 लाख चोरी हो गए। इस वारदात को कबाड़ी के ड्राइवर ने ही अंजाम दिया। जो पिछले करीब 12 साल से नौकरी करता था। वह पैसों से भरा बैग व गाड़ी की चाबी लेकर फुर्र हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

नई दिल्ली के मोती नगर निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। 27 मई को वह अपनी कार में रोहतक के टिटोली चौक स्थित सिप कंपनी में स्क्रैप खरीदने के लिए आया हुआ था। उसने गाड़ी पर ड्राइवर अभिनव उर्फ अंकुर को रखा हुआ था।

हेमंत कुमार ने कहा कि गाड़ी में 5 लाख रुपए थे। शाम को करीब पौने 8 बजे ड्राइवर ने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। इसके बाद काफी समय तक वह वापस नहीं आया। इस पर जब गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़कर चेक किया तो बैग में रखे 5 लाख रुपए गायब मिले। जिन्हें उनका ड्राइवर चोरी करके ले गया। साथ ही गाड़ी की चाबी को भी ले गया।

उसने बताया कि ड्राइवर उसके पास पिछले करीब 12 सालों से काम कर रहा था। अब अचानक ड्राइवर ने इस तरह की वारदात को अंजाम दे दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!