रोहतक पुलिस ने रामगोपाल कालोनी मे डीजे को लेकर हुई कहासुनी मे युवक तुलाराम पर चाकू से वार कर हत्या की वारदात में शामिल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि दिनांक 08.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि रामगोपाल कालोनी निवासी युवक लड़ाई-झगडे में घायल होकर मृत अवस्था मे पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान तुलाराम पुत्र कल्लु निवासी हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) हॉल रोहतक के रुप मे हुई। मृतक तुलाराम के भाई भूपेंद्र की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 81/23 अंकित किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तुलाराम अपने भाई भूपेन्द्र के साथ सेक्टर-5 मे झोपड़ी डालकर रहता है। होली के दिन तुलाराम अपने भाई के साथ अपनी बहन के पास रामगोपाल कॉलोनी मे गया हुआ था। जहां गली मे डीजे बज रहा था। तुलाराम की डीजे बजाने वाले लड़के रौनक के साथ डीजे को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर रोनक ने तुलाराम पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से तुलाराम गिर गया। रोनक ने पत्थर उठाकर तुलाराम को मारे। रौनक के दोस्तो ने भी तुलाराम के साथ मारपीट की। चाकू लगने से घायल हुए तुलाराम को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। जंहा डॉक्टर द्वारा तुलाराम को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।

मामले की जाँच उप.नि. राजकरण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 26.05.2023 को वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी अंकित उर्फ डीजे पुत्र सुरेश निवासी गांव बाकुरा जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल सनसिटी सेक्टर-34 रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे पांच आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः

अंकित उर्फ डीजे पुत्र सुरेश निवासी गांव बाकुरा जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल सनसिटी सेक्टर-34 रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 81 दिनांक 08.03.2023 धारा 302/34/148/149 भा.द.स थाना अर्बन एस्टेट

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!