हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे 709 ए स्थित गांव अलावरा के अड्डे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। टक्कर लगने से डेरा बाजीगर रेर कलां निवासी 32 वर्षीय बाइक सवार 100 मीटर दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आज मृतक का पोस्टमार्टम कराएगी। जलमाना चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक शख्स अपनी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में लेकर करनाल से असंध की तरफ आ रहा ‌था। इसी दौरान बाइक सवार डेरा बाजीगर रेरकलां निवासी 33 वर्षीय टीटू कुमार अलावला गांव के अड्डे के पास हाईवे पार कर रहा था। लेकिन स्कोर्पियो चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगते ही बाइक व सवार 100 मीटर दूर पर जा गिरा

बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कॉर्पियो के दो टायर भी तेज रफ्तार में ब्रेक लगने के कारण फट गए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और उसे नागरिक अस्पताल असंध पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्योंकि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जलमाना चौकी पुलिस जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जलमाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक के भाई राजकुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!