हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। इससे 2 युवकों की मौके पर हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल लाया गया, लेकिन एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।

मरने वाले तीनों युवक UP के बागपत के रहने वाले हैं। वह UP से मुरथल के ढाबे पर पराठे खाने के लिए आए थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 से उत्तर प्रदेश के बिनौली का रहने वाला विशाल अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर बीती देर रात मुरथल खाना खाने के लिए आया था।  जब वह वापस जा रहा था तो इस दौरान नेशनल हाईवे 44 पर सेक्टर 7 के फ्लाईओवर  पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गईय़ टक्कर इतनी भयानक थी कि टक्कर के तुरंत बाद गाड़ी में भयानक आग लग गई। जिसके कारण एक दोस्त की जलकर मौत हो गई और गाड़ी में सवार सचिन, प्रिंस की मौके पर मौत। शेखर उर्फ आदित्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।विशाल का एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

सचिन यूपी के बागपत के सिरसली का रहने वाला और प्रिंस,शेखर,विशाल बिनोली यूपी के रहने वाले थे ।ये चारों दोस्त थे  ओर बीती देर रात मुरथल के ढाबे पर खाना खाने आए थे,लेकिन वापिस जाते समय हादसे का शिकार हो गए और तीन दोस्तों की मौत हो चुकी और विशाल का इलाज जारी है।फिलहाल बहालगढ़ थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल मामले में बालागढ़ थाना पुलिस जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!