रोहतक की राम गली में दिन दहाड़े चोर ने दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को चुरा लिया। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। स्कूटी मालिक ने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

स्कूटी मालिक सचिन ने बताया कि उसकी राम गली में टेलर की दुकान है। वह सुबह दुकान पर गया और स्कूटी को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह दुकान के अंदर काम कर रहा था तो अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी को चुराकर ले गया। आसपास काफी तलाश की, लेकिन स्कूटी नहीं मिली।

सचिन ने बताया कि जब स्कूटी नहीं मिली तो सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया, जिसमें एक व्यक्ति उसकी स्कूटी लेकर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पीड़ित सचिन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति स्कूटी लेकर झज्जर रोड की तरफ जाता हुआ दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा लेकर जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

सिटी थाना के पुलिस ने बताया कि स्कूटी चोरी होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए, जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!