हरियाणा के जिले सोनीपत में शनिवार को जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रूखी टोल नाके के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई। मरने वाले में एक युवक रोहतक ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और जाम की स्थिति बनी। मृतकों की पहचान रोहतक जिले के गांव घिलौड़ के रहने वाले अंकित, लोकेश, दीपांकर और सोमबीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

इस हादसे से गांव घिलौड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चारों युवक अपने परिवारों के इकलौते सहारे बताए जा रहे हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!