पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 20 बच्चे और एक महिला टीचर शामिल हैं। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं

3 साल या उससे कम उम्र के थे बच्चे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी छात्र 13 साल या उससे कम उम्र के थे। स्कूल की छत गिरने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

हादसे में घायल बच्चों और स्कूल स्टाफ को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई, ताकि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!