रेवाड़ी मानसून की दूसरी बारिश ने बुधवार रात को शहर में हालात बदतर बना दिए। जगह-जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ स्थानों पर दुकानों में भी पानी घुस गया, जिसके कारण दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।
सरकुलर रोड पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। लोगों के वाहन जलभराव के कारण बीच रास्ते में बंद हो गए। वहीं काफी लोग रात काे स्कूटी व बाइक पैदल ही खींचकर ले जाते हुए दिखे। जलनिकासी के तमाम दावे बुधवार रात की बारिश में फेल होते हुए दिखाई दिए।
रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस जलभराव के चलते गड्ढे में फंस गई। बस में सवार स्कूल बच्चों की जान पर आफ्त बन आई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को रेस्क्यू कराया गया। गढ़ी बोलनी रोड पर मनचंदा सोसायटी के पास जल भराव रहता है।

