पंजाब के खरड़ में रविवार दोपहर 2.30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि कार दोनों युवकों को करीब 10 फीट तक हवा में उछालती हुई सड़क पार जा गिरी। आगे स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ते हुए कई फीट तक घिसटती हुई गई। यह भीषण हादसा CCTV में कैद हो गया है। हादसे में चार की मौत हुई है और कई घायल हैं। CCTV में कैद यह हादसा रोंगटे खड़े करने वाला है।

YouTube player

खरड़-लुधियाना हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मरने वालों में दो राहगीर और दो कार सवार शामिल हैं। एक तेज रफ्तार वरना कार खरड़ से लुधियाना की ओर जा रही थी। कार यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार हाईवे के बीच लगे स्ट्रीट लाइट का पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। करीब 12 बार पलटी खाते हुई दूर जाकर गिरी। कार फुटओवर ब्रिज से भी टकराई।

हाईवे क्रॉस करने के लिए डिवाइडर के बीच खड़े गांव घडुओ निवासी सुरिन्दर सिंह छिंदा और जमील खान ने बेकाबू कार को देख लिया था। मौत को अपनी तरफ आता देख दोनों सड़क से कुछ पीछे भी हटे, लेकिन कार उनको उड़ाते हुए निकल गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जिन चार व्यक्तियों की मौत हुई, उनमें दो कार सवार थे।

कार में पांच युवक सवार थे। कार चालक संजीत कुमार के अलावा विक्रमजीत, राहुल यादव और अंकुश भी जख्मी हुए। इनमें से संजीत की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रमजीत को सिविल अस्पताल खरड़ से सेक्टर-16 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर उसे भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

ऑटो स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालक हरबंस सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर से आ रही तेज रफ्तार कार ब्रिज से सर्विस रोड की ओर टर्न लेते समय हाईवे पर बेकाबू हो गई थी। इसके बाद कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। इस दौरान सुरिंदर सिंह और जमील खान भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों ऑटो चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार करीब 10 फीट हवा में उड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराई।क्षतिग्रस्त हुई कार में शराब की बोतलें भी मिली हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!