चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के नवनियुक्त चेयरमैन सतीश सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
HPSC चेयरमैन के रूप में सतीश सैनी के सामने सरकारी भर्तियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोग की कार्यप्रणाली पर सबकी नजर रहेगी।
