रोहतक जिले के सांपला कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन एसडीएम अंकिता पंवार ने अपनी टीम के साथ सांपला के मुख्य बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने हेतु बाल भवन, पुरानी तहसील और शिव मंदिर के पास स्थित सरकारी स्कूल की खाली जगह का निरीक्षण किया

एसडीएम ने नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए कि वे सभी रेहड़ी वालों को टोकन जारी करें, ताकि उनके लिए उचित योजना बनाई जा सके। एसडीएम अंकिता पंवार के आदेशों के बाद, नगरपालिका सचिव पंकज जून के नेतृत्व में सांपला के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।

जेसीबी की सहायता से दुकानों के सामने से अवैध कब्जे हटाए गए। इस अवसर पर सचिव पंकज जून ने दुकानदारों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे सोमवार तक अपनी दुकानों के आगे बने गंदे नाले से भी अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा न करने पर नगरपालिका दोबारा सांपला बाजार का दौरा कर अतिक्रमण हटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!