हरियाणा के सीएम नायब सिंह आज सिरसा में हैं। वे अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह में पहुंचे हैं। उनके साथ मंच पर भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और नलवा विधायक रणवीर पनिहार व सिरसा नगर परिषद से चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य नेता मौजूद हैं।

सीएम सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सिरसा में संत कबीर दास जयंती मना रहे हैं। यह सिरसा की धरा संतों की भूमि रही है। अनेक संतों ने संत कबीर की तरह अलख जगाने का काम किया है। सीएम ने सिरसा डेरा के शाह सतनाम का भी नाम लिया।

इससे पहले कबीर जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया है। लोगों ने तालियां बजा कर उनका अभिनंदन किया, वहीं समारोह आयोजक सुनीता दुग्गल ने सीएम नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह और गदा भेंट की है। टोहाना के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली और फतेहाबाद से पूर्व विधायक दूड़ाराम भी सिरसा समारोह में पहुंचे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसमें डीएससी समाज का भी अहम योगदान रहा है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने समाज की ओर से सीएम नायब सिंह से संत कबीर दास भवन बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन और 25 करोड़ रुपए देने की मांग की है।‌ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सिरसा का हाथ भी नायब सिंह सैनी ने पकड़ा है। सिरसा की जनता भी आशा की दृष्टि से देख रही है।

दुग्गल ने सीएम से सिरसा में आईआईटी की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां IIT बनने से युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी और नशा कम होगा।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि संत कबीर ने हमें शिक्षा देने का काम किया है। उन्होंने पाखंड को खत्म करने का काम किया है। हमें गर्व है कि हम आज उनको अपना वंशज मानते हैं। जयंती इसलिए मनाते है कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलें। सभी जयंती हम सरकारी स्तर पर खुद मनाने का काम कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!