सोशल मीडिया के दौर मे हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर लोग कहते हैं “भाई अब हद हो गई!” अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने आम जनता और ट्रैफिक पुलिस के रिश्तों में एक बार फिर से खटास घोल दी है. इस वीडियो को देखकर लोगों को लग रहा है कि अब चालान काटने की भूख इतनी बढ़ चुकी है कि ट्रैफिक पुलिस खुद ही हेलमेट छीनकर लोगों को “बिना हेलमेट” वाला बना रही हैंI

वीडियो में साफ दिखता है कि एक शख्स अपनी बाइक पर हेलमेट पहने बैठा है, तभी ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही आता है और किसी बात पर शख्स से उलझ जाता है. वीडियो में बस बाइक सवार खड़ा है और पुलिस वाला उसकी गर्दन पर नजरें गड़ाए हुए है. देखते ही देखते पुलिस वाला शख्स के सिर से जबरदस्ती हेलमेट उतार लेता है, शख्स अपना हेलमेट वापस मांगता है तो पुलिस वाला दूसरे सिपाही से मोबाइल निकालकर कहता है फोटो खींचने को कहता है जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है. “खींच फोटो, अब दिखेगा बिना हेलमेट के!” इससे पहले पुलिस और शख्स की किसी चीज को लेकर छीनाझपटी भी होती है उसके बाद ही पुलिस वाला हेलमेट जबरन खोल लेता है.

इस घटना ने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब नियम तोड़ने से पहले नियम बनाने और लागू करने वाले खुद ही नियम तोड़ने लगे हैं? जब पुलिस ही वीडियो बनाकर चालान काटने के लिए फर्जी स्थितियां तैयार करने लगे तो जनता जाए तो कहां जाए? वीडियो वायरल होने के बाद अब कई लोग पुराने चालान भी चेक कर रहे हैं कि कहीं उनका भी हेलमेट पुलिस ने ही तो नहीं उतार दिया था.

प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला झारखंड के जमशेदपुर जिले के सिदगोड़ा का है. यहां की रोड नंबर 28 के पास 7 जून को ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंदन कुमार सिंह वाहन चेकिंग में जुटे थे. इसी दौरान वहां एक बाइक सवार प्रदीप तियू आए. वह अपनी पत्नी का इलाज कराने जा रहे थे. उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था. लेकिन बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी ने हेलमेट नहीं पहना था. इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में काफी बढ़ गई.

घटना का वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिपाही और बाइक सवार के बीच बहस होती है. मौके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी घटना का वीडियो बनाते नज़र आते हैं. वीडियो वायरल हुआ तो यह पुलिस के आला अधिकारियों तक भी पहुंचा. पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा दिया गोलमुरी ट्रैफिक प्रभारी भूषण कुमार को.

उन्होंने जांच कर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट SSP पीयूष पांडे को सौंपी. SSP ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ट्रैफिक सिपाही कुंदन कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया. वहीं मौके पर वीडियो बना रहे सिपाही संजय यादव के खिलाफ जांच के आदेश दिए. SSP का कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी पुलिसकर्मी का ऐसा बर्ताव माफ करने योग्य नहीं है. जांच रिपोर्ट मिलने पर संजय यादव पर भी कार्रवाई की जाएगी.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!