हरियाणा में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने सूची जारी की। सूची के अनुसार गुरुग्राम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

हालांकि उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें हिमानी नरवाल को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि हिमानी की रोहतक में इस साल मार्च महीने में हत्या कर दी गई थी।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हिमानी हरियाणा कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनरल सेक्रेटरी पद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।

रोहतक युवा कांग्रेस चुनाव में रोहतक विधानसभा के पूर्व चेयरमैन अजीत जैन के पुत्र कमल जैन जीते

रोहतक जिले से रोहित गर्ग हुए महासचिव नियुक्त

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया को 29893 वोट मिले हैं, जबकि सोमिल संधू को 12949 वोट मिले हैं। निशित भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा गुट से हैं। वे पहले भी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भास्कर को बताया कि अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति का मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का हनीमून पीरियड अब खत्म हो गया। घर-घर कांग्रेस के साथ काम किया जाएग।

हिमानी नरवाल का सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया है। क्योंकि उनकी मौत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। वह हमारी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया से यह चुनाव करवाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!