आज मानसरोवर पार्क में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा(सीटू) की मीटिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संजय चुलियाणा ने की और मीटिंग का संचालन सोमवीर ने किया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा(सीटू) के राज्य कोषाध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार 24 घंटे की सेवा देने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को गांव में जन-जन तक पहुंचने का कार्य करता है। लेकिन उसे 11000रु मानदेय मिल रहा है, जो इस महंगाई में परिवार का पालन पोषण करने के लिए बहुत ही कम है। उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार चौकीदारों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए और न्यूनतम वेतन देने की मांग उठाई। मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि सरकार के नकारात्मक रवैए के खिलाफ 18 जून को पानीपत में होने वाली राज्यस्तरीय कन्वेंशन आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
मीटिंग के बाद जोरदार प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर सीटीएम महोदय के माध्यम से पंचायत मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर संजय चूलियाना, आनंद, हनीफ समर गोपालपुर, सोमवीर कलानौर, कृष्ण सांगाहेड़ा, दयाकिशन टिटौली, रामनिवास टिटौली, बाला चिड़ी, बलवान, रामेश्वर, अनिल भगवतीपुर, सुरेंद्र खरावड़, बसंत खरावड़, राजेश कबूलपुर, महासिंह रिटोली मौजूद रहे।
जारीकर्ता
संजय चुलियाणा,
जिला प्रधान,
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा(सीटू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!