हिसार जिले की सिटी थाना पुलिस ने गणेश मार्केट में एक मोबाइल शॉप मालिक से आरटीआई न लगाने की एवज में ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए एक्टिविस्ट मनोज सिंधवानी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। शॉप मालिक मुकेश के अनुसार सेक्टर 14 के सामने उसकी बिल्डिंग बन रही है जिसको लेकर तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट रुपए की डिमांड कर रहा था। रुपए ना देने की सूरत में आरटीआई लगाकर बिल्डिंग सील करवाने की धमकी दे रहा था।

तंग होकर शॉप मालिक ने एसपी हिसार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसपी ने सिटी थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने पूरा जाल बिछाकर आरोपी मनोज सिंधवानी को शुक्रवार देर रात रंगे हाथ पकड़ा है।

जांच में पुलिस यह पता लगा रही है कि आरटीआई एक्टिविस्ट किन-किन के संपर्क में था और पकड़े गई रकम किस-किस को बंटनी थी। मनोज सिंधवानी पर केस दर्ज कर पुलिस उससे जुड़े लोगों के कनेक्शन की जांच करेगी। इसके अलावा नगर निगम में कौन-कौन से आरटीआई एक्टिविस्ट वसूली का काम कर रहे हैं उनका भी पता पुलिस लगाएगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!