हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी मर्डर केस में अभी तक कांग्रेस से कोई बड़ा नेता नहीं आया है। यहां तक कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शोक प्रकट करने नहीं आए है। हालांकि भूपेंद्र हुड्डा ने फोन पर बात जरूर की है, लेकिन उनके घर पहुंचने का सभी को इंतजार है।

हिमानी मर्डर केस में मां सविता और भाई जतिन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके है। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस के सामने भी मां सविता ने आरोप लगाया कि सूटकेस को लेकर जाने वाला सीसीटीवी के हिसाब से यह नहीं हो सकता। हिमानी की हत्या करने की साजिश किसी ओर ने रची है। आरोपी सचिन तो मात्र मोहरा हो सकता है।

हिमानी की मां सविता की माने तो हिमानी का मर्डर सचिन ने केवल पैसों के लेनदेन में नहीं किया। इसके पीछे किसी ओर की साजिश है। अब साजिश करने वाला वह आदमी कौन है, यह बड़ा सवाल है। आखिर हिमानी की मां का इशारा किसकी तरफ है। वह कांग्रेस का कोई बड़ा नेता है या किसी अन्य पार्टी से संबंध रखने वाला कोई व्यक्ति है, जिसकी तरफ हिमानी की मां का इशारा तो है, लेकिन नाम नहीं लिया जा रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!