रोहतक, 17 मई। शहर की बेटी डा. सुनैना दलाल सांगवान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शूटिंग संस्था टारगेट पिस्टल ऑस्ट्रेलिया ने अपने नए नेतृत्व दल की घोषणा की है। जिसमें डा. सुनैना दलाल सांगवान को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मिशैल सैंडस्टॉर्म को अध्यक्ष और पॉल स्टीन व लिंडा रायन को उपाध्यक्ष, डा. सुनैना दलाल सांगवान को सचिव तथा कैरी एन करलिक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनैना दलाल सांगवान मैनेजमेंट में पीएचडी धारक हैं और वे संगठन की कार्यकारी टीम में नई सोच, ऊर्जा और उत्साह लेकर जुड़ रही हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से ऑस्ट्रेलिया में टारगेट पिस्टल शूटिंग को नई दिशा मिलेगी।
रोहतक की बेटी की इस उपलब्धि से हरियाणा और भारतीय समुदाय में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की पहचान भी है। राजनारायण पंघाल, अधिवक्ता एवं खेल प्रेरक हरियाणा ने डा. सुनैना दलाल सांगवान को बधाई देते हुए कहा कि विदेशों में भारतीय मूल की बेटियों का नेतृत्वकारी भूमिकाओं तक पहुंचना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
डा. सुनैना दलाल का परिवार अब भी शहर की कमल कॉलोनी में रहता है। वे वर्ष 2016 में पति प्रवीण सांगवान, पर्थ में खदान इंजीनियर हैं। 13 वर्षीय बेटा सामर्थ्य सांगवान भी शूटिंग में बेहतरीन निशानेबाज है। पति प्रवीण सांगवान भी शूटिंग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!