रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 01 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार के नेतृत्व मे मुख्य सिपाही लोकेश, मुख्य सिपाही नवीन व सिपाही मेजर की टीम गांव कंसाला से रोहतक रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त गांव कंसाला की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विनय उर्फ़ बुला पुत्र स्व. धर्मबीर निवासी बखेता के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 01 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!