हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सैमाण में 23 दिसंबर को हुए टेलर अशोक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अमित ऊर्फ डोन को रोहतक पुलिस की सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

महम थाना क्षेत्र के गांव सैमाण में 23 दिसंबर को पेशे से टेलर अशोक अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी बीच एक कार और एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में गांव के मंजीत व रोहित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रोहित को दो दिन पहले ही हिसार जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर जो जानकारी हासिल की गई, उसे से पुलिस मुख्य आरोपी अमित उर्फ डोन तक पहुंची है।

पकड़े गए आरोपी अमित ने छह माह पहले गांव के ही रोहित की भी गोलियों से भूनकर हत्या की थी। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए ही अमित ने रोहित और अशोक की हत्याओं को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि वारदात के बाद फेसबुक पर हमले की जिम्मेदारी लेकर और हत्याओं की धमकी देने वाले मटरी पहलवान की भी तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!