रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसका मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया गया। जिससे उसे बदनाम किया जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
शिकायत में बताया कि 2015 में भी उसने सिविल लाइंस थाने में आरोपी रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने फिर से अपना मोबाइल नंबर फेसबुक व अन्य गलत साइट्स पर डाल दिया। जिसके बाद 2018 में आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जब नंबर दोबारा पोर्न साइट पर डाला गया तो 21 में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पीड़ित ने बताया कि अब फिर से आरोपी ने पोर्न साइट पर उसका फोन नंबर डाल दिया। यह साइट 2024 में बनी है। आरोपी रितेश बार-बार पोर्न साइट पर फोन नंबर डाल रहा है। जिससे मानसिक एवं सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरोपी उसके नंबर को बार-बार पोर्न साइट पर डाल रहा है। शिकायत में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही फोन नंबर पोर्न साइट से हटाने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
