हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार सक्रिय है। हर दिन किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। कैथल, करनाल, पानीपत, जींद और कुरुक्षेत्र में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

नेशनल हाईवे 44 जीटी रोड पर एक फीट तक पानी भर गया है। पानीपत में खड़ी कारों पर दीवार गिर गई। इसमें कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हरियाणा में अगस्त माह में 33 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद बारिश जारी रहेगी। हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है।

26 अगस्त के बाद उत्तरी जिलों में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 28 अगस्त तक प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हिसार और कुरुक्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में नहीं बल्कि कुछ हिस्सों में हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!