झज्जर की जवाहर लाल कैनाल से एक 26 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। बाद में जिसकी पहचान रोहतक के गांधी कैंप में रहने वाले रोहित पुत्र श्यामसुंदर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित रोहतक की मार्केट में काम करता था, लेकिन कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया। रोहित 2 दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। बाद में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रोहतक पीजीआई थाने में दर्ज कराई थी।

सोमवार को अकेहड़ी मदनपुर पंप हाऊस पर तैनात कर्मचारी ने जब पंप हाऊस में फंसे एक शव को देखा तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पहचान व पोस्टमार्टम कराने के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। उधर रोहतक पुलिस को मिली शव की सूचना पर रोहित के परिजन झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने आकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!