शिमला में रोहतक के युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के भद्राश की है। मृतक की पहचान नीरज कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है। युवक ने देर शाम अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने शव को लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वह रोहतक जिले के कलानौर का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खनेरी अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस बार में आस-पास रह रहे लोगों से पूछताछ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!