रोहतक के गांव काहनौर निवासी पीड़िता सुरेश देवी ने बताया कि उसके दोनों बेटों ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का फॉर्म भरा था। इसी गांव के रहने वाले भूपेंद्र, रोहतक निवासी सुनील और राजेंद्र कॉलोनी भिवानी चुंगी रोहतक निवासी दर्शन दुआ उर्फ ​​राजू दुआ ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और 13 लाख रुपए ठग लिए।

पीड़िता सुरेश देवी ने बताया कि बच्चों को नौकरी लगवाने के लिए राजू दुआ के घर 12 नवंबर 2023 को मीटिंग हुई थी, जिसमें सुनील व भुपेंद्र भी मौजूद थे। राजू दुआ व सुनील ने दिल्ली सरकार में मंत्रियों से अच्छी जान पहचान बताते हुए मंत्री कोटे से नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

पीड़ित सुरेश ने बताया कि आरोपियों की बातों में आकर 15 नवंबर 2023 को 7 लाख रुपए दर्शन दुआ के खाते में जमा करवाए। 20 नवंबर को 2,50,000 रुपए का चेक दिया। 11 दिसंबर को 15,000 रुपए दर्शन दुआ के बेटे के पास ट्रांसफर किए। 4 जनवरी 2024 को 85 हजार रुपए दर्शन की पत्नी अंजु को पेटीएम किए।

आरोपियों के कहने पर सुरेश देवी ने 6 बार ट्रांजैक्शन कर 99 हजार रुपए जमा करवाए। इसके बाद 9 अप्रैल 2024 को अंजु के पास 50 हजार रुपए भेजे। फिर 10 अप्रैल को 50 हजार रुपए डाले। आरोपियों ने झांसा देकर कुल 13 लाख रुपए की ठगी की।

पीड़िता सुरेश देवी ने बताया कि जून 2024 में दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आया तो उसमें बच्चों का नाम नहीं था। जब आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने पैसे वापस करने या ट्रेनिंग पर भेजने का आश्वासन दिया। जब पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। एएसआई संजीत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!