रोहतक पुलिस की टीम ने टेलीग्राम एप के माध्यम से 89550 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मण्डी उप. नि सुशील कुमार ने बताया कि तेज कालोनी निवासी राहुल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिंनाक 07.10.2025 को राहुल अपने टैलीग्राम एप के माध्यम से शेयर खरीद रहा था। जिस दौरान राहुल के पास व्हाट्सएप काल आई। युवक ने राहुल को अपनी बातो मे उलझाकर शेयर खरीदने के नाम पर गुगल पे से बारी-बारी करके कुल 88550/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये।
मामले की जांच मुख्य सिपाही अश्विनी द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.04.26 को आरोपी शियाराम पुत्र रामदयाल व साधुराम पुत्र बुधिप्रकाश निवासीगण राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपी अपना बैंक खाता प्रयोग करने के लिए देते थे।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.शियाराम पुत्र रामदयाल निवासी राजस्थान
2.साधुराम पुत्र बुधिप्रकाश निवासी राजस्थान
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 262 दिनांक 21.10.2025 धारा 318(4), बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक
