रोहतक पुलिस ने सुडाना निवासी प्रदीप व उसके परिवार पर हुये जानलेवा हमले की वारदात मे फरार चल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुडाना निवासी प्रदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि प्रदीप के पिता गांव सुडाना के भांजे है व सुडाना मे ही रहते है। प्रदीप के पिता के नाना की जमीन करीब 06 किले प्रदीप के हिस्से मे आती है। जमीन को लेकर दिलावर व उसके परिवार के साथ कई सालो से झगडा चला आ रहा है। दिनांक 02.03.2026 को प्रदीप, प्रदीप की पत्नी, प्रदीप का भाई व प्रदीप की मॉ मोटरसाइकिल से खेत मे जा रहे थे। सुबह करीब 09 बजे गांव के रविन्द्र के मकान के आगे पहुंचे तो दिलावर, श्री भगवान, सज्जन, तजेबीर, दीपक व अन्य हाथो मे तेज हथियार व लाठी डंडे लेकर लेकर और चारो को घेरकर मारपीट शुरु कर दी।
मामले की जांच सह.उप.नि. अमित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.06.2026 को आरोपी तेजबीर पुत्र सज्जन व राहुल पुत्र वजीर निवासीगण सुन्डाना रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात से शामिल रहे छह आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. तेजबीर पुत्र सज्जन निवासी गांव सुडाना।
  2. राहुल पुत्र वजीर निवासी गांव सुडाना ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 69 दिनांक 02.03.2026 धारा 109(1), 115, 126(2), 190, 191(3), 351(3) बीएनएस थाना कलानौर ।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!