हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान, घर और एक अन्य ठिकाने पर वीरवार को GST टीम ने रेड की। टीम व्यापारी के ठिकानों पर देर रात तक डटी हुई थी और जांच की कार्रवाई अलसुबह तक चलने की बात कही जा रही है।

रेवाड़ी शहर के राजीव चौक के पास लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। रोहतक से आई 5 सदस्यीय टीम ने कंपनी में प्रवेश के बाद दरवाजे बंद करवा दिए। बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया। वहीं स्थानीय प्रशासन व पुलिस को पूरे मामले से दूर रखा गया था। जिसके चलते देर रात तक भी इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

रोहतक GST टीम के अधिकारियों की मानें तो लंबे से उन्हें लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी से कर चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसकी छानबीन के लिए वीरवार को छापेमारी के दौरान रिकार्ड कब्जे में लिया गया। कंपनी के 2 अन्य ठिकानों पर भी रेड किए जाने की सूचना है। जो कि शहर के उत्तम नगर व नसियाजी रोड पर स्थित हैं। टीम में रोहतक के अलावा नारनौल से भी अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। लंबे समय से जीएसटी विभाग की टीमें इन फर्म पर नजर रख रही थी। गड़बड़ी मिलने पर ही छापे मारी की गई है। जीएसटी विभाग के अधिकारी पूरे मामले का खुलासा अभी करने से परहेज कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!