रोहतक में होमवर्क ठीक से न करने पर एक स्कूल के अध्यापक को गुस्सा आ गया। उसने बच्चे को इतनी तेज थप्पड़ मारा की उसके कान का पर्दा फट गया। बच्चे का अस्पताल में इलाज कराया गया है। अभिभावकों ने मामले की शिकायत आईएमटी थाने में की है। इसके बाद अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किय गया है। भालौठ की अनीता ने 20 अगस्त को दी गई शिकायत में बताया था कि उसका 13 साल का बेटा भालौठ गांव के एक स्कूल में पढ़ता है।
यहां पर अध्यापक ने उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया। इससे उसके कान में तेज दर्द हो गया। बच्चे को दिक्कत हुई तो प्रबंधक ने अनीता को फोन कर इसकी जानकारी दी। वह स्कूल पहुंची ओर बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में लेकर गई। यहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के कान का पर्दा फट गया है। बच्चे ने बताया कि होमवर्क सही से न करने पर शिक्षक ने मारा है।
