हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

इसमें यमुनानगर जिला की जगाधरी सीट से दर्शन लाल खेड़ा, करनाल जिला की असंध सीट से गोपाल सिंह राणा, अंबाला जिला की नारायणगढ़ सीट से हरबिलास सिंह और महेंद्रगढ़ जिला की अटेली सीट से ठाकुर अत्तर लाल को मैदान में उतारा है।

हरबिलास सिंह 2 दिन पहले ही JJP छोड़कर बसपा में आए थे। रविवार को उन्होंने बसपा जॉइन की थी। मंगलवार को उन्हें टिकट मिल गई।

असंध से उम्मीदवार गोपाल सिंह राणा पानीपत के रहने वाले हैं। उन्होंने 2017 में बसपा जॉइन की थी।

इससे पहले इनेलो ने 2 उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें बहादुरगढ़ सीट से पूर्व विधायक स्वर्गीय नफे सिंह राठी के बेटे पार्षद जितेंद्र राठी के नाम की घोषणा की गई। वहीं अभय चौटाला के 2 सीटों से चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि इनके नाम की औपचारिक लिस्ट सामने नहीं आई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!