हरियाणा में रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) के स्टूडेंट अरविंद चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। अरविंद चौधरी ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘जम्हूरियत’ में काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स की साल के अंत तक इसे रिलीज करने की तैयारी है। इसके साथ ही अरविंद ने एक्टर कुनाल खेमू के साथ एक वेब सीरीज में भी काम शुरू कर दिया है। यह वेब सीरीज अगले साल किसी ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग के PHOTOS… अरविंद ने फिल्म और रोल मिलने की कहानी बताई… राजस्थान के रहने वाले, रोहतक में पढ़ रहे
अरविंद चौधरी सुपवा से फिल्म एंड टीवी में डिप्लोमा कर रहे हैं। वह 2017-18 बैच के स्टूडेंट है और 4 साल का डिप्लोमा है। उन्होंने बताया है कि बीच में कोरोना वायरस की वजह से उनके 2 साल खराब हो गए, जिससे उनकी पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हो सकी। अरविंद चौधरी मूल रूप से राजस्थान के जिले झुंझनू के रहने वाले हैं। वह पढ़ाई के लिए रोहतक आए थे। इसके बाद जब सैफ अली खान की फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, तब से वह झुंझनू में ही हैं। शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके
अरविंद चौधरी कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें हाथ रपिया प्रमुख है। उन्होंने बताया कि यह राजस्थान और उत्तर भारत की विधवाओं को लेकर एक कुप्रथा पर आधारित है। इस फिल्म को 20 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है और इसे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित दलितों पर बेस्ड शॉर्ट फिल्म मिनख माटी में भी काम किया है। अरविंद के अनुसार, यह फिल्म भी सफल रही। अरविंद बताते हैं कि वह बतौर एक्टर अब तक 25 शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। काफी समय से बॉलीवुड में जाने की तैयारी में थे। उन्हें अब वह मौका मिला है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!