अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे एलन मस्क ने संघीय खर्च में कटौती और नौकरशाही में सुधार के प्रयासों के बाद पद छोड़ दिया है। एलन मस्क ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने हाल में संकेत दिया था कि अब वह अपनी कंपनी टेस्ला और ‘स्पेसएक्स’ के कारोबार पर ध्यान देंगे। 
मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘‘विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता कि उन्होंने मुझे फिजूलखर्ची को कम करने का अवसर दिया। ‘डीओजीई’ मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह जीवन का एक तरीका बन जाएगा।” अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद मस्क को 2025 में नवगठित सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था, जिसका उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती और दक्षता को बढ़ाना था। मस्क ने सरकारी खर्च में भारी कटौती का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और कई बार प्रशासन के अन्य सदस्यों से मतभेद भी हुए। 

‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर मस्क के इस्तीफा देने की पुष्टि की। मस्क ने अपने निर्णय की घोषणा ‘सीबीएस’ द्वारा उनके साथ एक साक्षात्कार के अंश जारी किए जाने के एक दिन बाद की, जिसमें उन्होंने ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति के इस विधेयक से ‘‘निराश” हैं। मस्क ने इस विधेयक को एक ‘‘अत्यधिक खर्चीला” बताया था, जो संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग के ‘‘काम को कमजोर करता है”। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!