रोहतक STF ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ा है। जिसने हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड में धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया। उसके खिलाफ 3 राज्यों में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें आरोपी भगौड़ा भी घोषित किया गया था।

एसटीएफ पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व उपपुलिस अधीक्षक एसटीएफ संदीप धरखड़ के दिशा निर्देशानुसार वांछित अपराधियों पर कार्यवाही की गई है। एसटीएफ यूनिट रोहतक के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र पाल बताया कि टीम ने 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करनाल जिले के गांव मुरादगढ़ निवासी विजय के रूप में हुई है। उसे पटेल नगर, देहरादून में काबू करके आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारी के हवाले किया गया।

आरोपी विजय पर ये मामले दर्ज
1. 2014 जिला जींद के पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
2. वर्ष 2114 में यमुनानगर के थाना जगाधरी में धोखाधड़ी व धमकी देने का मामला दर्ज कर है।
3. वर्ष 2015 में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
4. देहरादून में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के मामला दर्ज किया गया।
5. करनाल के पुलिस थाना इंद्री में मामला दर्ज है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!