पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने गांव सुनारिया का दौरा किया। इस दौरान एएसपी आयुष यादव भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने पार्षद सुमन, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया, अनिता बुधवार व अन्य मौजिज व्यक्ति, महिलाए व युवाओं के साथ मीटिंग की। युवाओं को नशीले पदार्थों के खिलाफ व खेलो की प्रति जागरूक किया। युवाओं को पढ़ाई व खेलो में ज्यादा से ज्यादा रूचि लेने बारे प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक ने गांववासियो को साइबर अपराध बारे जागरूक करते हुये कहा कि बैंक खातों, क्रेडिट कार्ड, फोन या ईमेल भेजने वाले को अपनी व्यक्तिगत/निजी जानकारी का खुलासा न करें क्योंकि इससे पहचान की चोरी हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर,कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें। किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें। अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें। व्हाटसअप पर किसी भी अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की वीडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें।
आगे उन्होंने नशे के खिलाफ जागरुक करते हुये कहा कि ज़िला रोहतक को नशे से व अपराध से मुक्त करने मे सहयोग करे। अवैध धंधा करने वालों की सूचना गुप्त रूप से रोहतक पुलिस को दे। गांव में नशा तस्कर जैसे अवैध शराब, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोईन, गलत गतिविधियो आदि मे शामिल व्यक्तियों के बारे में सूचना दे। इसके साथ ही असामाजिक तत्व जो अत्याधिक मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन करके लडाई-झगडा कर शांति भंग करते है, अपराधी क़िस्म के व्यक्तियों की पहचान करे। गांव मे होने वाले अपराधो की रोकथाम बारे युवाओ को प्रेरित किया व अपराध करने से होने वाले दुष्परिणाम बारे चेताया गया।
इस दौरान प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी राकेश कुमार, प्रभारी नशा मुक्ति टीम उप नि. मोहन, व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने गाव का दौरा करके ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!