रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशो के तहत छापेमारी करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास व फिरौती मांगने की वारदातों में फरार चल रहे अति वांछित व 60 हजार रुपये ईनामी अपराधी लोकेश उर्फ गोगी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी को आज पेश अदालत कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है। आरोपी से अन्य वारदातों बारे भी खुलासा होने की उम्मीद है।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि आरोपी लोकेश उर्फ गोगी पुत्र महाबीर निवासी गांव मायना हाल शीतल नगर, रोहतक (उम्र 23 साल) जिला रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास व फिरौती मांगने की 5 वारदातो मे फरार चल रहा था। आरोपी रोहतक पुलिस की अति वांछित अपराधियों की सूची में शामिल रहा है तथा आरोपी पर रोहतक पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। इसके अतिरिक्त आरोपी जिला जीन्द में स्कूल संचालक की हत्या की वारदात में फरार चल रहा है जिसपर जीन्द पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक ने आगे बताया कि सीआईए-1 स्टाफ में तैनात स.उप.नि. संत कुमार को दिनांक 20.07.2022 को सूचना मिली की आरोपी लोकेश उर्फ गोगी बहादुरगढ एरिया मे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी उप.नि. अनेश कुमार ने तीन अलग-2 टीमों का गठन किया। प्रभारी सीआईए-1 उप.नि. अनेश ने स.उप.नि. संत कुमार, स.उप.नि. विनोद, स.उप.नि. रविन्द्र, स.उप.नि. धर्मेन्द्र, स.उप.नि. दिनेश व साईबर सैल प्रभारी स.उप.नि. अमित को शामिल करते हुए तीन अलग-2 टीमों का गठन कर बहादुरगढ रवाना किया गया। सीआईए-1 स्टाफ की तीनो टीमो ने रात करीब 12 बजे बहादुरगढ मे एरिया मे घेराबंदी करते हुए अति वांछित आरोपी लोकेश उर्फ गोगी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी जिला रोहतक में दर्ज हत्या की एक व हत्या के प्रयास की दो वारदातों में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा आरोपी सन् 2020 में गोहाना मे अवैध हथियार रखने की वारदात में गिरफ्तार हो चुका है। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने सन् 2021 व 2022 में जिला रोहतक, हिसार, जीन्द व गुरुग्राम में हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती की 8 वारदातों को अंजाम दे रखा है।
वारदातें जिनमे आरोपी फरार चल रहा हैः-
- दिनांक 01.07.2022 को करीब सांय करीब 5 बजे मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने रामराज नगर, कच्चा चमारियां रोड़, रोहतक पर प्रोपर्टी डीलर जयपाल पांचाल पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फॉयरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। जयपाल ने गोलियो से बचने के लिए अपनी फॉर्चयुनर गाडी की आड ली। युवको द्वारा फॉयर किए हुए फॉर्चुयनर गाडी मे लगे। आरोपियो के खिलाफ थाना शहर मे धारा 307/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 459/2022 अंकित है। आरोपी उक्त वारदात के षडयंत्र में शामिल रहा है।
- आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 16.02.2022 को गांव गरनावठी निवासी साहिल पर जानलेवा हमले करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना कलानौर मे धारा 307/341/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 83/2022 अंकित है।
- आरोपी ने करीब दो-ढाई महीने पहले प्रोपर्टी डीलर जयपाल पांचाल को फोन करके एक करोड की फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे धारा 384/506/120बी भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 264/2022 अंकित है।
- आरोपी ने दिनांक 24.05.2021 को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर अंकुश निवासी विजय विहार रोहिणी की अग्रसेन वैश्य कालेज स्टेडियम मे गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी मे धारा 302/120बी/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 295/2021 अंकित है।
- आऱोपी ने 16.06.2022 को अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर झज्जर रोड पर स्थित पानी की डिग्गी के पास बैठे शीतल नगर निवासी मंजीत पर फॉयरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी मे धारा 307/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 364/2022 अंकित है।
- आरोपी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर दिनांक 05.12.2018 को नेकरीम कॉलेज मे साहिल निवासी गांव अलेवा हाल विकास नगर जीन्द पर चाकूओ से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ साहिल के पिता सुरेश के कथन के आधार पर थाना पीजीआईएमएस मे अभियोग संख्या अंकित है। जिसके कारण आरोपियो ने 14.06.2021 को जींद एरिया मे काब्रछा रोड की तरफ सुबह के समय सैर पर जा रहे साहिल के पिता व स्कूल संचालक सुरेश पर अंधाधुंध फॉयरिंग कर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना उचाना जिला जींद मे धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 170/2021 अंकित है।
- आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 21.04.2022 को बिलासपुर निवासी दीपक पर गोलिया चलाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना बिलासपुर (गुरुग्राम) मे धारा 302/120बी भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 201/2022 अंकित है।
- आरोपी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर गाडी मे सवार होकर दिनांक 23.09.2021 को कचहरी मे काम करने वाले विरेन्द्र व उसके भाई पर फॉयरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना सिविल लाईन हिसार मे धारा 307/506/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 419/2022 अंकित है।
