रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-2 स्थानो से नशीले पदार्थ सहित दो महिला व दो युवको को काबू किया गया है। आरोपियो से कुल करीब 13 ग्राम हेरोइन व 1 किलो 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी थाना शहर रोहतक ने बताया कि स.उप.नि. अचल के नेतृत्व मे पुलिस चौकी इन्द्रा कालोनी की टीम हिसार बाइपास रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की भिवानी निवासी युवक नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है जो नशीला पदार्थ बेचने की सप्लाई करने की फिराक मे आईडीसी चौक हिसार रोड के पास खडा है। सूचना पर तुंरत कार्रवाई करते हुए युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान भोपाल पुत्र पीरदान निवासी गांव केलंगा जिला भिवानी के रुप मे हुई। युवक के पास मौजूद बैग से 1 किलो 90 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 235/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी गउ कर्ण मे तैनात स.उप.नि. सुनील के नेतृत्व मे पुलिस टीम कबीर कालोनी के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खोखराकोट से बिमला पत्नी बलबीर निवासी खोखराकोट को काबू किया गया। महिला के पास से 04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर मे अभियोग संख्या 236/2023 अंकित किया गया है। प्रभारी एएनसी इंचार्ज ने बताया कि स.उप.नि. संजीत के नेतृत्व मे एएनसी की टीम बाल्मिकी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बांगड सिनेमा के पास से रेखा पत्नी विरेन्द्र निवासी राजथल हाल किरायेदार जेपी कालोनी रोहतक को काबू किया गया। महिला के पास से 04 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर मे अभियोग संख्या 237/2023 अंकित किया गया है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम लेबर चौक रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शांत मई चौक के पास खडे अंकुर पुत्र रविन्द्र निवासी आर्यनगर बस्तीपुरा रोहतक को काबू किया गया है। युवक के पास से 04 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन व 3 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना मे अभियोग संख्या 101/2023 अंकित किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!