रोहतक पुलिस की टीम ने अमृत कालोनी निवासी स्थित मकान से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया की अमृत कालोनी रोहतक निवासी रोहताश की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 10.06.2022 को अज्ञात युवको ने रोहताश के घर मे घुसकर घऱ से सोने, चांदी के आभूषण व करीब 3 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ स.उप.नि. सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.08.2022 को सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी राहुल पुत्र धर्मबीर निवासी गांव बरौदा हाल सैनिक कालोनी रोहतक, सागर पुत्र जगत निवासी इशापुर खेडी हाल सैनिक कालोनी रोहतक व हिमांशु पुत्र जगबीर निवासी रिढाउ जिला सोनीपत को गिरफ़्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!