रोहतक शहर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने जालौर कांड के दोषी को सजा देने सहित कुल 5 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, ताकि उनकी मांगों को पूरा किया जा सके। चेतावनी भी दी कि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
BSP ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की कि जालौर कांड के दोषी को सख्त सजा दी जाए। चिराग योजना भी बच्चों के साथ खिलवाड़ी कर रही, जिसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने में जुटी है, जिससे गरीब वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
बढ़ती बेरोजगारी को खत्म करने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं और बंद की गई बुढ़ापा पेंशन फिर से शुरू की जाए। BSP के जिला प्रभारी एवं सेवानिवृत्त लेक्चरर हवा सिंह बौद्ध ने कहा कि जालौर कांड में दोषी को फांसी दी जानी चाहिए। सरकार शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों में दे रही है।
इससे समान शिक्षा के अधिकार का हनन हो रहा है। BSP के जिला प्रभारी सत्यवान खरक ने कहा कि एक जाति विशेष के लोगों के साथ ही अत्याचार होता है, जिस पर सरकार को कोई सख्त कदम उठाना चाहिए।
