रोहतक पुलिस की टीम ने प्राईवेट बैंक रिकवरी एजेंट पर हुए जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर निरीक्षक अरविंद ने बताया कि दिनांक 05.08.2022 को रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली की गांव टिटौली मे माच्छर जोहड के पास गोली चली है। पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु की। सोमबीर की शिकायत के आधार पर धारा 307/506 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 295/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि सोमबीर प्राईवेट बैंक मे रिकवरी एजेंट का काम करता है।

दिनांक 05.08.2022 को सोमबीर के भांजे साहिल की अंकित पुत्र सत्य निवासी टिटौली के साथ आपस मे कहासुनी हो गई। इसी बात की रंजिश रखते हुए अंकित के चाचा के लडके राकेश उर्फ रॉकी ने रात करीब 10 बजे भीडी गट्टी के पास जान से मारने की नीयत से सोमबीर पर गोली चला दी। गोली सोमबीर के बाई कंधे से पार निकल गई। राकेश उर्फ रॉकी ने दोबारा मिलने पर सोमबीर को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी टिटौली स.उप.नि. नवनीत द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 12.08.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी राकेश उर्फ रॉकी पुत्र बिरेन्द्र निवासी गांव टिटौली को गिरफ़्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!