रोहतक के कलानौर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने कुकर्म का प्रयास किया। जब पीड़ित नहर में नहाने गया था तो तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। वहां पर गांव के ही एक व्यक्ति के आने से आरोपी युवक वहां से भाग गए। लेकिन किशोर को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसका करीब 12 वर्षीय भतीजा नहर में स्नान के लिए गया हुआ था। स्नान करने के दौरान तीन युवक वहां पर आए। उक्त युवकों ने आते ही 12 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंच गया। उक्त व्यक्ति को आता देख तीनों युवक डर के कारण नाबालिग को छोड़कर वहां से फरार हो गए।

साथ ही उक्त आरोपियों ने नाबालिग को धमकी भी दी। कहा कि अगर इस बारे में घर पर बताया तो जान से मार देंगे। साथ ही उसकी आवाज दबाने का भी प्रयास किया। लेकिन गांव का व्यक्ति वहां पहुंचने के कारण आरोपियों को वहां से बचकर भागना पड़ा। जिसके बाद जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने नाबालिग को संभाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। -जांच अधिकारी हरी भज ने बताया कि नाबालिग बच्चे के चाचा के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर पॉस्को एक्ट सहित कुकर्म, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं के तहत तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!