रोहतक पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के मौक़े पर निरंतर अलग-अलग टीमो का गठन कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलापुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा बढा दी गई है।जिला पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता व स्वाट टीमको मिलाकर एक विशेष टीम तैयार की गई है।

बम निरोधक दस्ता व स्वाट टीम ने आज किला रोड, शोरी मार्केट, रेलवे स्टेशन व आसपास के एरिया मे चैकिंग अभियान चलाया गया है। किला रोड, रेलवे स्टेशन पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

शौरी मार्केट मेस्थित दुकानो, खरीददारी करने वाले व्यक्तियो, सामान, भीड-भाड वाल स्थानो को बारिकी से चैक किया गया। स्वाट टीम आधुनिकहथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिती से निपटने में सक्षम है।
इसका सीधा सम्पर्क जिला कण्ट्रोल रुम तथा उच्चअधिकारियों से रहेंगा। वहीं बम निरोधक दस्ता के पास बम का पता लगाने व निष्कर्य करने के सक्षम उपकरण उपलब्ध है।

रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और न ही किसी को छूनें दे। रोहतक पुलिस का सहयोग करें। रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंगअभियान चलाया जाएगा।

