रोहतक पुलिस की टीम ने बस स्टैन्ड रोहतक से सोनीपत जाने वाली बस मे से हुये आभुषण चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि बोहर निवासी दीपक की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 30.07.2026 को दीपक की पत्नी पुजा रोहतक बस स्टैंड से गाव पांची जाने वाली प्राईवेट बस से सोनीपत जा रही थी। कुछ देर बाद पूजा को बस मे रखा अपना बैग नही मिला। बैग मे पूजा के आभुषण थे।
मामले की जांच सह.उप.नि विनय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 10.08.2026 को आरोपी महेन्द्र पुत्र टेकराम व मोनू पुत्र राजा निवासीगण आर्य नगर, गोहाना को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. महेन्द्र पुत्र टेकराम निवासी आर्य नगर गोहाना सोनीपत।
  2. मोनू पुत्र राजा निवासी आर्य नगर गोहाना सोनीपत।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 192 दिनांक 01.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना अर्बन एस्टैट रोहतक
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!