स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई क्षेत्र में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन जिला परिषद रोहतक की चेयरपर्सन एवं तिरंगा यात्रा की मुख्य आयोजक भाजपा नेत्री श्रीमती मंजू हुड्डा के नेतृत्व में किया गया।
तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व श्रीमती मंजू हुड्डा ने शहीद हवलदार रॉय सिंह जी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत तिरंगा यात्रा बैरी मोड़, सांपला, रोहतक से प्रारंभ होकर नई अनाज मंडी, सांपला स्थित सर छोटूराम जी की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय क्षेत्रवासियों में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
पूरे यात्रा मार्ग पर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रगौरव, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का सशक्त संदेश दिया गया।
ये गणमान्य रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सतीश नांदल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा; श्री नागेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव, भाजपा; श्री रणवीर ढाका, अध्यक्ष, भाजपा रोहतक; श्री अभिनन्दन शर्मा-जिला महामंत्री, भाजपा, श्री उदयभान मलिक, चेयरमैन, मार्केटिंग कमेटी, सांपला; श्री खुशी राम, चेयरमैन, रोहतक ब्लॉक समिति; अधिवक्ता कविता, महिला मोर्चा, सांपला; श्री कपिल खत्री, मंडल अध्यक्ष, सांपला; श्री कुलदीप-मंडल अध्यक्ष, भाजपा , श्री नवीन-मंडल अध्यक्ष, भाजपा, श्री जितेंदर -मंडल अध्यक्ष, भाजपा, तथा श्री राज सिंह, श्री अतुल बंसल, श्री विकास गाड़ी, पार्षद_नगर पालिका सांपला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगा हमारे गौरव और बलिदान का प्रतीक : मंजू हुड्डा
इस अवसर पर श्रीमती मंजू हुड्डा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे में देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की भावना समाहित है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्व का एहसास कराना है।
श्रीमती हुड्डा ने कहा, “हम सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को व्यक्त करें तथा भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की शक्ति का संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुंचाएं।”
उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करते हैं।

