रोहतक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ दिनांक 18 अगस्त से 22 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत सिंह कपूर, पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे हरियाणा श्री हरदीप सिंह दून के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रोहतक पुलिस ने इन पांच दिनो मे विशेषतौर पर नाकाबन्दी कर गहनता से वाहनों की जांच की है। अभियान के दौरान नाकाबन्दी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए है। विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 105 चालान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको का किया है। रोहतक पुलिस का मकसद वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालना करने की भावना जागृत करना है। ताकि वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे। जिससे सड़क पर चलना सुरक्षित हो तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!