रोहतक पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आर्य नगर क्षेत्र में स्थित होटल से 04 महिला व 04 लडको को काबू किया गया है। होटल मे वेश्यावृति का अवैध धंधा चल रहा था। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर चारो युवको को आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आर्य नगर एरिया मे स्थित होटल मे वेश्यावृति का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये प्रभारी थाना आर्य नगर पीएसआई बिजेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर होटल की तरफ टीम रवाना किया गया। नजदीक पालिका बाजार के पास स्थित होटल मे पुलिस टीम नें फर्जी ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा गया। प्रभारी थाना महिला निरीक्षक सुदेश द्वारा टीम का गठन कर होटल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल से 04 युवती व 04 युवकों को काबू किया गया। मौके से 22560/- रुपये बरामद हुये। आरोपियो के खिलाफ धारा 3,4,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 व धारा 143(2), 144(2) बीएनएस के तहत थाना आर्य नगर मे अभियोग अंकित किया गया। चारो युवको को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
