रोहतक पुलिस विभाग मे एसपीओ के पद पर कार्यरत संदीप की सडक हादसे के कारण मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने मृतक एसपीओ संदीप के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी पत्नी श्रीमती दर्शना देवी व उनके माता-पिता को कुल 50 लाख रुपये की अनुकम्पा वित्तीय सहायता राशि दी है।
एसपीओ संदीप कुमार पुलिस लाईन रोहतक मे तैनात थे। दिनांक 19.08.2023 को एसपीओ संदीप की सडक दुर्घटना में मौत हो गई थी। संदीप गांव बसंतपुर जिला रोहतक के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी व एक पुत्र है।
