पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि गुमशुदा/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं/बच्चों को ढूँढकर परिजनों तक पहुँचाने और उनकी मुस्कान (स्माइल) लौटाने हेतु जिला पुलिस रोहतक द्वारा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में कार्य करते हुए जिला पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीमों ने 10 गुमशुदा नाबालिग बच्चों, 56 गुमशुदा व्यस्को को ढूंढकर उनको सकुशल परिजनों के हवाले किया गया।

ऑपरेशन स्माइल के तहत साथ लगते जिलो से भी गुमशुदा/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं/बच्चों को ढूँढकर उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस अभियान के तहत जिला की पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप द्वारा समाज सेवी के रुप मे काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे। यदि गुमशुदा/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं/ बच्चों के सम्बन्ध मे किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को “डायल 112” नम्बर या अपने नजदीकी थाने मे दे। उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!